ज्ञानवर्धक मुलाकातें

ज्ञानवर्धक मुलाकातें

मानवता के लिए उनकी अपार समानुभूति और स्नेह

इंग्लैंड में एक पत्रकार ने एक बार पूछा, "क्या आपको कोई निराशा हुई है?" श्री माताजी ने उत्तर दिया "मेरे पास न तो कोई नियुक्ति है और न ही निराशा!" उसके बाद की हँसी में श्री माताजी के साथ कई वार्तालापों की विशेषता दिखाई दी, जो विनोदी, असामान्य और अक्सर आश्चर्यजनक मोड़ ले सकते थे।

श्री माताजी में उन विषयों के बीच संबंधों को प्रकट करने की क्षमता थी, जिन्हें निर्देशित किए जाने तक अधिकांश लोग नहीं देख सकते थे, और इसने उनकी बातों और कहानियों को आकर्षक, करामाती और यादगार बना दिया। श्री माताजी ने ऐसे हजारों व्याख्यान दिए, जो सदैव शिक्षाप्रद, सदा ज्ञानवर्धक रहे। उनका पासपोर्ट लगभग एक इंच मोटा था, जिसमें कई विस्तार खंड एक से दूसरे में जोड़े हुए थे। इन पासपोर्टों पर उन कई स्थानों की मुहर लगी हुई थी, जहां श्री माताजी ने एक स्थायी इरादे से दुनिया की यात्रा की थी, स्थानों का दर्शन करने के लिए नहीं, बल्कि लोगों को मिलने के लिए और आत्म-साक्षात्कार प्रदान करने के लिए।

वह वास्तव में हजारों लोगों से मिली थी, लेकिन संक्षिप्त नमस्ते और अलविदा की एक श्रृंखला में नहीं। अपने सामने के व्यक्ति को देखते हुए, चाहे सांसारिक रूप से बुद्धिमान और निपुण हों या एक विनम्र ग्रामीण, श्री माताजी एक व्यक्ति के अस्तित्व में गहराई से उतरतीं थीं, क्योंकि उनके लिए वे सभी मायने रखते थे, वे सभी प्रभावशाली थे, उन सभी में क्षमता थी।

यह वह क्षमता थी जिसने श्री माताजी को यह कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रत्येक व्यक्ति की आत्मा बनने की, जुड़ने की, आत्म-साक्षात्कार को प्राप्त करने की क्षमता है। कुछ लोगों ने श्री माताजी को देखा, कुछ ने नहीं देखा। यह श्री माताजी से अधिक व्यक्ति की स्थिति के बारे में था; वह अपने भीतर कितने स्थित थे बजाय इसके कि वह कौन थीं। कुछ लोगों ने उन्हें देखा, महसूस किया, करीब आए, कुछ ने मुंह मोड़ लिया...

"विवेक उज्ज्वल और अमर है
और जो उससे प्रेम रखते हैं, वे उसे आसानी से पहचान लेते हैं,
और वह खोजने वालों को मिल जाता है।
वह उन लोगों के सामने खुद को प्रकट करने की जल्दबाजी करता है जो उसे चाहते हैं।
... वह अपने योग्य लोगों की तलाश में जाता है,
और वह उन पर कृपा करके उनके मार्ग में दिखाई देता है।"
सुलैमान की बुद्धिमत्ता से  CH 6 V12-17

और श्री माताजी कौन थीं? श्री माताजी क्या हैं ?

श्री माताजी गुरु थीं। और गुरु क्या होता है? - गुरु शब्द का एक बहुत ही विशिष्ट अर्थ है:

गु = अज्ञान। रु = दूर करनेवाला। इसलिए एक गुरु को आध्यात्मिक अज्ञानता और भ्रम को दूर करने में सक्षम होना चाहिए जो मानवीय स्थिति को घेर लेता है।

जो लोग भी करीब आए, उनमें से बहुतों को अहसास हुआ कि श्री माताजी ही सम्पूर्ण वास्तविक आध्यात्मिक शक्ति हैं। एक दिव्य माँ। श्री माताजी में यह सामर्थ्य था और एक आंतरिक क्षमता थी कि वह लोगों को सहायता कर सकें कि वह अपना कार्य करें और अपनी समस्याओं का स्वयं समाधान करें। उनका आकर्षण एक प्यार करने वाले माली की तरह था, क्रिया अंकुरित होने में थी।

फिर भी उनका संदेश दृढ़ था: 'अपने स्वयं के गुरु बनो, आत्मा बनो', और पता चला कि, यह कुछ मुश्किल हो सकता है। इसके लिए इरादे की आवश्यकता थी!

बिखरा हुआ चित्त, भ्रम, आलस्य, निम्न आत्मसम्मान, अनगिनत मानवीय कमजोरियाँ, प्रत्येक व्यक्ति के स्वयं पर कार्य करने, स्वयं की देखभाल करने, वह सब कुछ बनने के लिए जो वे हो सकते हैं, के दृढ़ संकल्प को बाधित करेंगे।

इस प्रक्रिया में, एक गुरु के रूप में, श्री माताजी एक बाघ की तरह उग्र, निहारने में विस्मयकारी, और फिर भी एक माँ के रूप में, वह एक फाखते की तरह कोमल, राजसी, एक दिलासा देने वाली हो सकती थीं। एक ममतामयी तरीके से वह व्यक्तियों को प्रेरित करने और उन्हें ऊपर उठाने का प्रयास  करतीं थीं, अक्सर उन्हें केवल फड़फड़ाते हुए देखने के लिए, निश्चित रास्ते से विमुख, गिरते हुए देखतीं और उन्हें पुनः पुनर्जीवित करने की आवश्यकता होती थी।

जब उनके ध्यान में होते तो ऐसा लगता कि हम स्वयं विकास के हाथ में हैं। तस्वीरों में बेशक आप उनकी मुस्कान देख सकते हैं, यह सुकून देने और मोचन करने का कार्य करेगी। उनकी वाणी थके हुए कानों को सहायता और परामर्श देती थी। चुनाव हमेशा व्यक्ति के स्वयं का होता है, चाहे उनकी सलाह पर ध्यान दिया जाए या नहीं। समझ के विभिन्न स्तरों के साथ, सभी ने श्री माताजी को विशिष्ट रूप से अनुभव किया।

लोगों को संभालने में उनकी कोमलता अपार थी। रडार जैसी सटीकता के साथ वह तेजी से एक स्थिति में स्वयं को ला सकतीं थीं, अपना मर्मभेदी ध्यान, यह सुनने के लिए कि क्या कहा जा रहा था और क्या नहीं कहा जा रहा था। वह अपने आस-पास के लोगों की स्थायी इच्छा में शामिल हो जातीं थीं।

उनकी हँसी संक्रामक और राहत देने वाली थी, उनकी साक्षी शक्ति और जीवन के उतार-चढ़ाव का आनंद, मुक्तिदायक। पुस्तकों का संकलन किया गया है जहां श्री माताजी से मिलने वाले लोग इनमें से कई क्षणों को याद करते हैं। वे सभी एक बात व्यक्त करते हैं: विशेषाधिकार की भावना, दैवीय भाग्य, सौभाग्य कि किसी तरह वे श्री माताजी और उनकी शिक्षाओं से परिचित हो गए। एक अहसास कि प्रभु कि इनायत ने ही इन मुलाकातों को छुआ था और उनके जीवन को पोषित किया था।

श्री माताजी की अंतर्दृष्टि और ज्ञान का संदेश स्थिर और वही रहता है, जैसा कि उन्होंने कहा था:

"मैं सत्य के सभी साधकों को नमन करती हूँ"

"आप आत्मा हैं"

"आपके भीतर एक शक्ति निवास करती है"

"अपने स्वयं के गुरु बनें"

"आनंद लें!"

"आप अपना आत्म-साक्षात्कार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने हाथों की हथेलियों और अपने सिर के ऊपर एक ठंडी हवा महसूस कर सकते हैं"

आवश्यक संदेश कभी नहीं परिवर्तित हुआ। प्रश्न केवल इतना है कि कितने लोग संदेश सुनेंगे और अपने वास्तविक रूप को खोजने के अवसर का लाभ उठाएंगे?

श्री माताजी की विरासत उन लोगों में बनी हुई है जिन्होंने उनका संदेश सुना, उनके उपहार को ह्रदय से स्वीकारा और सहज योग का आनंद लिया और उसे फैलाया।

उनका तत्व(सार) हमारे हाथों में और हमारे सिर के ऊपर ठंडी हवा में अनुभव होता है। उनकी कृपा धीरे से हमारे दिलों  को नरम करती है, और दिव्य प्रेम हमारे अस्तित्व में गूंजता है।

SHARE PAGE